Ticker

3/recent/ticker-posts

बड़ा खुलासा: कैसे अश्लील मूवी का काम करते थे, शिल्पा शेट्टी के पति और मसहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा।

अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। 

इस मामले में बड़ा अपडेट यह है कि पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।

इस मामले में कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार 

मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया गया कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पोर्न मामले का खुलासा किया। इस मामले में अब कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

कुंद्रा ने अपनी पोर्न कंपनी में 10 करोड़ रुपए इंवेस्ट किए 

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। 

ऐसे सामने आया मामला

मुंबई पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद मामले में दो FIR दर्ज की गई। तब ये भी बात सामने आई थी कि शूट की गई फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था।


इंडस्ट्री में आने वाली लड़कियों को फंसाते थे’


पुलिस का दावा है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश में आने वाली जरूरतमंद लड़कियों को इस काम के लिए फंसाया जाता था. लड़कियों को बड़ी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया जाता और अश्लील फिल्मों में काम करवाया जाता था।


राज की टीम भारत में किस तरह ये गोरखधंधा चलाती थी आइए जानते हैं।


  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं।

  • राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं।

  • इस कंपनी का राज कुंद्रा ने विदेश में रजिस्ट्रेशन इसलिए करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें। इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था।

  • होटल्स और घरों को किराये पर लेकर इनमें पोर्न फिल्में शूट की जाती थीं। मॉडल्स को काम देने के बहाने इन अश्लील फिल्मों में काम कराया जाता था।

  • फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।

  • इसके बाद लोगों से फिल्म दिखाने के लिए पैसे लिए जाते थे। जांच में ये भी सामने आया है कि लड़कियों को बड़ी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे जबरन अश्लील फिल्मों में काम करवाया जाता था।
यह भी पढ़े:

Bollywood News: मशहूर बिजनेसमैन शिल्पा शेट्टी के पति अश्लील  मूवी बनाने के मामले में गिरफ्तार। क्लिक करे:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ